फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, जयकारों के बीच मां का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अष्टमी पर शहर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मां के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर में मंगलवार को मेले जैसा माहौल था। सुबह छह बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रात आठ बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु कई-कई घंटे तक लाइनों में खड़े रहे। भजन कीर्तन करते रहे। कोरोना महामारी के मद्देनजर मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेेश दिया जा रहा है।
सामाजिक दूरी का पालन बड़ी चुनौती
कोरोना महामारी के बीच मंदिरों में जुटी भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन करना सबसे बड़ी चुनौती है। मंदिरों में सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे भी बना रखे हैं, लेकिन लाइन में लगे श्रद्धालु एक दूसरे से सटकर खड़े थे। मंदिर में मौजूद पुलिस भी मूक दर्शक बनकर बैठी रही, व्यवस्था नहीं बना पाई। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि नवरात्र में अष्टमी और नवमी का बड़ा महत्व होता है। इन दोनों दिन भारी भीड़ जुटती है। कमेटी की तरफ से थर्मल स्क्रीनिंग से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क पहनना भी जरूरी किया है। सामाजिक दूरी के लिए गोले भी बना रखे हैं। मंदिर में कोविड एसओपी का पालन तभी होगा जब लोग इसमें अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें