कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर की दुकान पर रिर्काड देखते विभागिय अधिकारी
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कानून प्रवर्तन एजेंसी की टीम ने मंगलवार को आरएस पुरा में कई स्थानों पर खाद, बीज तथा कीटनाशक बेचने वाली दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। कानून प्रवर्तन एजेंसी के निदेशक बीके चंदन, सहायक निदेशक डॉ. रोशन लाल भगत, इंस्पेक्टर डॉ. कश्मीर सिंह आदि की देखरेख में आरएस पुरा के सेई व आसपास के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। किसानों को बेहतर किस्म की खाद, बीज और कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के दुकानों पर जांच की गई।
निदेशक बीके चंदन ने कहा कि किसानों को घटिया व महंगे दाम पर खाद, बीज व कीटनाशक बेचने वाले विक्रेता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा व आसपास में कई दुकानों की जांच की गई है। दुकान संचालक किसानों को अच्छी किस्म की खाद, बीज व दवाइयां बेचें ताकि किसानों को नुकसान न उठाना पडे़। इस दौरान दुकानों से सैंपल लिए गए। दुकानदारों को कहा गया कि अगर वह जांच में निमभन स्तर के पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।