फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ बढ़ने से विस्फोटक हो रहे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। खासतौर पर संकरी और भीड़भाड़ वाले बाजारों में हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। कहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। भीड़ में एक बड़ी संख्या बिना मास्क के ही घूम रही है। सब्जी और फल मंडियों में भी हालात गंभीर हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर के राजतिलक से सिटी चौक बाजार पर जब सोमवार को मुआयना किया गया तो हालात चिंताजनक दिखे। दोपहर के समय ये बाजार खरीदारों से खचाखच भरे हुए थे। शादी विवाह और नवरात्र के चलते बाजारों में खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन बाजारों में सड़कों के किनारे अतिक्रमण बढ़ने से आवाजाही के लिए सड़कें और संकरी हो गई हैं। जिससे कोविड प्रोटोकाल का अधिक पालन नहीं हो पा रहा है। परेड, पक्का डंगा, मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, लखदाता बाजार, कनक मंडी आदि में हालत खराब हैं। इन बाजारों में पहुंचने वाले बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं। इन बाजारों में कई जगह टेस्टिंग केंद्र भी बनाए गए हैं, जिन पर मास्क न पहनने वालों को रोककर रैपिड टेस्ट करवाए जा रहे हैं, बावजूद इसके लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। इसी तरह संकरी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने शहीदी चौक स्थित अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना किया। बीसी रोड महेशपुरा के पास स्थित सब्जी मंडी में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। यह मंडी अधिक संकरी है। यहां भीड़ ज्यादा होने के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका है। पिछले साल भी यहां कई दुकानदारों के संक्रमित होने पर मंडी को बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें