दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धतरियाल में लगी आग में 10 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। दमकल विभाग की गाड़ियां जब तक पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। सारी फसल किसान प्रदीप सिंह की थी।
नायब सरपंच प्रदीप चौहान ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने पुलिस चौकी गजनसू प्रभारी ललित शर्मा को सूचित किया। उन्होंने दमकल विभाग व राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार देसराज को इसकी सूचना दी। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे व नुकसान का जायजा लिया।