फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ कांग्रेस एक और आंदोलन शुरू करेगी : मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि पार्टी कैडर जनता से जुड़ी समस्याओं और केंद्र में भाजपा व जम्मू-कश्मीर सरकार की विफलताओं को लेकर जल्द एक और आंदोलन कार्यक्रम शुरू करेगी। डीजीपी दावा कर रहे हैं कि जेएंडके में 200-250 आतंकी सक्रिय हैं और इतने ही सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में हैं, लेकिन वास्तव में 5 अगस्त 2019 से पहले क्या स्थिति थी। बेहतर हालात के दावों के बावजूद आतंकियों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही है, सरकार को इस पर स्पष्ट करना चाहिए। सरकार की गलत नीतियों से पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य आवश्वक वस्तुओं की कीमतों में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। बेरोजगारी चरम पर है। आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में मीर ने कहा कि मोदी सरकार की कर बढ़ोतरी नीति से आम आदमी परेशान है। लोगों के आजीविका कमाने के अवसर खत्म हुए हैं। खनन प्रक्रिया को बाहरी लोगों को आवंटित कर दिया गया है। आज लोग मकान नहीं बना पा रहे हैं। निर्माण सामग्री की कीमतों में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। अस्थायी कर्मियों के साथ अन्य वर्ग के लोग हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्याओं की निंदा करते हुए मोदी सरकार के सुरक्षा के दावों पर सवाल उठाए।
मूल्य वृद्धि, बिजली, पानी, सुविधाओं और टोल टैक्स आदि के खिलाफ हर वास्तविक विरोध को यूटी प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाता है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को आम जनता के मुद्दों पर विरोध के लिए कई बार हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में 45 दिन चले पार्टी के आंदोलन में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कांग्रेस समाज के हर वर्ग के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। देश में किसान पिछले चार माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनसे कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान मूला राम, रमण भल्ला, कांता भान, रवींद्र शर्मा, नीरज कुंदन, बलवान सिंह, योगेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें