जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर खान ने कहा कि पटनीटाप जम्मू कश्मीर के प्रसिद पहाड़ी रिसार्ट्स में से एक है और यहां सभी मौसम में अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। सरकार पटनीटाप सहित अन्य क्षेत्रों के प्रमुख पर्यटक आकर्षण के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने उक्त क्षेत्र में ट्रेकिंग,् पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और अन्य एडवेंचर पर्यटन की संभावनाएं तलाशने को कहा।खान ने बुधवार को सिविल सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन स्थल पटनीटाप के विकास पर जोर दिया।
सलाहकार ने कहा कि पटनीटाप के समग्र विकास के लिए सरकार काम कर रही है। पर्यटन लोगों के आर्थिक मानकों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिकारियों से पटनीटाप को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी कदम उठाने और एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट देने को कहा। सलाहकार ने ठोस कचरे के उचित निपटान के लिए सेीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। पटनीटाप को सभी मौसम में खुला रखने के लिए बर्फ हटाने ेक लिए अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था की जाए। बताया गय कि भूमिगत विद्युत तारों पर काम अंतिम चरण में हैं।