जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बीआर कुंडल ने नेकां से इस्तीफा दिया है। वह सेवानिवृत्ति के बाद फरवरी 2019 से नेकां से जुड़े थे। पार्टी के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने उन्हें जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित किया था। उनके इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कुंडल ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वह जिस उददेश्य के साथ नेकां में शामिल हुए थे, उनके लिए पार्टी में वह स्थान नहीं दिया गया। वह खुद को निरर्थक महसूस कर रहे थे। उनकी सेवाएं और अनुभव को लेने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। यही कारण है कि वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दो वर्ष के बाद भी उन्हें पार्टी में प्राथमिकता सदस्यता देने के बारे में गंभीरता नहीं दिखाई गई। चूंकि पप्राथमिक सदस्यता बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में वह लंबे समय तक पार्टी में कैसे रह सकते हैं। राजनीति में आने से पहले उनका अब्दुल्ला परिवार के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नाता रहा है और आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्हें काम करने का मौका भी मिला है। वहीं कुंडल के इस्तीफे से पार्टी ने चर्चाओं का दौर जारी है। ब्यूरो