जम्मू। प्रदेश में 200 आतंकी सक्रिय है। हर साल आतंकियों की संख्या कम हो रही है। पुलिस सतर्कता से काम कर रही है और जानमाल की रक्षा कर रही है। यह बात इंटर जोन स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ मौके पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से शांति भंग करने के लिए हमले करवाए जा रहे हैं मगर पुलिस सतर्क है। सुरक्षा बलों के साथ भी पुलिस मिलकर काम कर र ही है। अमरनाथ यात्रा के लिए भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा।
उन्होंने कहा कि हर तरह की हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रतियोगिता में पुलिस विभाग की प्रत्येक विंग से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें बीस से ज्यादा प्रतियोगिताएं होंगी। एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे।