फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवार भिड़े, दो घायल, एक का कान दांत से काट खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव डोरी में दो परिवारों में हुए टकराव में पिता-पुत्र घायल हो गए। एक का तो दांत से काटकर कान ही अलग कर दिया गया। दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमले के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चौकी चौहरा के अंतर्गत गांव डोरी में दोनों परिवारों में सुबह के समय किसी बात को लेकर खेत में झड़प हुई। दूसरे पक्ष ने पिता-पुत्र पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सुखराम के सिर में डंडे के प्रहार से गंभीर चोट पहुंची है। वहीं, उनके बेटे जलशक्ति विभाग में कार्यरत पुरुषोत्तम का एक कान दांत से काटकर अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें