फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ मामले में हिजबुल के तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • डीसी के एस्कार्ट इंचार्ज से हथियार लूटने का मामला
  • एनआईए ने विशेष कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के डीसी के एस्कार्ट इंचार्ज से हथियार छीनने की साजिश में एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आरोपियों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल की। इसमें किश्तवाड़ के हुंजाला निवासी जफर हुसैन व पुच्छल निवासी तारिक हुसैन गिरि और डोडा के टांटा निवासी तनवीर अहमद मलिक शामिल हैं। साजिश में शामिल आतंकी ओसामा बिन जावेद उर्फ ओसामा, हारुन अब्बास वानी व जाहिद हुसैन उर्फ जाहिद पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आई कि 2018-19 में किश्तवाड़ जिले में हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से की गई कई आतंकी वारदातों में यह भी शामिल था। इन सब वारदातों का उद्देश्य किश्तवाड़ में आतंकवाद को दोबारा जीवित करना था।

इसके लिए हथियारों की लूट के साथ ही प्रमुख लोगों को निशाना बनाकर समाज में दहशत फैलाना उद्देश्य था। एनआईए के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी डोडा-किश्तवाड़ इलाके में सक्रिय थे। आरोपी जफर, तनवीर व तारिक हिजबुल आतंकियों को रहने तथा खाने-पीने की सुविधाएं मुहैया कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें