फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे के श्रमिकों का कोविड टेस्ट कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है। प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर कोविड केयर केंद्र बनाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोका जा सके। वहीं प्रवासी श्रमिकों के भी कोरोना टेस्ट किए जाने के केंद्र बनाए गए हैं। जिले के राजपुरा में ही 25 प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएं। लोगों के अनुसार एक ईंट भट्ठे पर दो से तीन सौ तक श्रमिक काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि टेस्ट नहीं किए जाएंगे तो कोरोना संक्रमण अधिक फैलेगा। बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि ईंट भट्ठा पर काम करने वाले श्रमिकों के भी टेस्ट किए जाएं, वहीं राजपुरा कस्बा के दुकानदारों के भी टेस्ट जरूरी हैं। ताकि पता चल सके कि उनके क्षेत्र में कितने कोरोना संक्रमित हैं। जिससे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें