फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः गर्मी के अहसास के बीच आज से बारिश और बर्फबारी के आसार 

Sun, 21 Feb 2021 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं। अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा रहा। इससे गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। 

विज्ञापन


 जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा 24. 0 रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा 11.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा रहकर 23.1 डिग्री रहा। 

कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री ज्यादा रहकर 17. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ हैं। पहलगाम में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें