फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह बनिहाल काजीगुंड हाइवे टनल का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल का अगले माह अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। 31 मार्च तक टनल का सौ फीसदी कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार टनल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 31 मार्च तक सौ फीसदी कार्य पूरा हो जाएगा। टनल के लोकार्पण के लिए तिथि के निर्धारण का कार्य नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धता को ध्यान में रखकर होना है।
काजीगुंड-बनिहाल टनल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे को काफी हद तक सदाबहार सड़क संपर्क बनाने में मददगार साबित होगी। फिलहाल कश्मीर में सड़क के रास्ते पहुंचने के लिए जवाहर टनल को पार करना पड़ता है। बनिहाल काजीगुंड टनल जवाहर सुरंग का विकल्प बनेगी।
विज्ञापन

वैसे तो जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर कई स्थानों पर अक्सर भूस्खलन की आशंका रहती हैं, लेकिन बनिहाल काजीगुंड टनल खुल जाने से सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।
एक घंटे की दूर मात्र 15 मिनट में तय होगी
जवाहर टनल के रास्ते जम्मू संभाग के बनिहाल और कश्मीर के काजीगुंड के बीच करीब 35 किलोमीटर की दूरी है। इस दूरी को सामान्य परिस्थितियों में पूरा करने में वाहनों को लगभग एक घंटे का समय लगता है। बनिहाल-काजीगुंड टनल खुल जाने से यह दूरी 16 किलोमीटर की रह जाएगी। केवल 15 मिनट में बनिहाल से काजीगुंड पहुंचा जा सकेगा।
बनिहाल काजीगुंड टनल की विशेषताएं
बनिहाल-काजीगुंड टनल चार लेन है। इसमें भी जवाहर सुरंग की तरह दो ट्यूब हैं। एक वाहनों की रवानगी और दूसरी आगमन के लिए। सुरंग के भीतर भारी और बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। अगर सैन्य जरूरतों के लिए एक ट्यूब बंद भी करनी पड़ेगी तो दूसरी ट्यूब से एक साथ दो तरफा वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। सुरंग के भीतर हर 500 मीटर के बाद एक ट्यूब से दूसरी ट्यूब में आने जाने के लिए सेफ पैसेज कोरीडोर बनाए गए हैं जिनका इस्तेमाल किसी भी आपात परिस्थिति में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें