ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओफारेल और द्वितीय सचिव जैक टेलर ने कई मुद्दों पर चर्चा के लिए राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के अवसर पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन सहित रुचि के क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। उपराज्यपाल ने श्रीनगर में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस क्षेत्र की आर्थिक क्षमता और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।