फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में रार : नौकरी करने से रोका तो युवती ने मंगेतर को घोंपा चाकू, घायल अस्पताल में भर्ती

Wed, 03 May 2023 11:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर में एक युवती को पुलिस ने मंगेतर के पेट में चाकू घोंपने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में सगाई टूटने से खफा लड़कों की तरफ से झगड़े के मामले तो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन यहां नौकरी करने से रोकने पर लड़की ने ही मंगेतर पर प्राणघातक हमला कर दिया। मामला कश्मीर घाटी के जिला श्रीनगर के दारीश कदल इलाके का है। जहां मंगलवार दोपहर को युवती ने मंगेतर के पेट में चाकू घोंप दिया।  बताया जा रहा है कि युवक शादी के बाद युवती को काम करने से रोक रहा था।
विज्ञापन


घायल को श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सफाकदल थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवक के साथ उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आदिल अहमद निवासी बेमिना के साथ आरोपी युवती की सगाई हुई है। हमला करने का कारण युवती की नौकरी को लेकर आपत्ति पर विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह आदिल काक सराय के दारीश कदल इलाके में पहुंचा, जहां आरोपी युवती वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। बाद में उसे कार से कहीं छोड़ने के दौरान उनके बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि युवती ने आदिल पर चाकू से वार कर दिया और मौके से भाग निकली। 
विज्ञापन


हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएमएचएस डॉ. आसिफ के अनुसार युवक के पेट में चाकू के घाव हैं। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है युवती
युवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और कई सोशल मीडिया पेज के लिए काम कर चुकी है। लड़के के परिवार वालों ने बताया कि युवती की उनके बेटे से सगाई हुई है और मंगलवार को उसने ही बेटे को फोन कर बुलाया था। जब वह युवती को कार में छोड़ने गया तो एक फोन कॉल को लेकर इन दोनों में कहासुनी हुई और युवती ने चाकू मार दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें घायल लोगों से मदद मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें