नौशेरा। सेना की मराठालाई बटालियन कलाल ने सिलाई और कटिंग का कोर्स पूरा करने वाली 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं, ताकि वे अपना रोजगार चलाकर आत्मनिर्भर बन सके। सेना के इस प्रयास की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की।
जानकारी के मुताबिक मंगलादेवी ए, पंचायत डींग व पंचायत मंगयोट की बीस महिलाओं को 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक सिलाई व कटिंग का कोर्स करवाया गया। रविवार को सेना की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर इन्हें सिलाई मशीनें भेंट की गईं। इस मौके पर सरपंच बलवंत राज पंचायत मंगलदेई ए,
सरपंच रमेश चौधरी पंचायत डींग, सरपंच चमन लाल मंगयोट भी मौजूद रहे।