फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बडगाम में हथियारों का जखीरा बरामद, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली

Sun, 04 Apr 2021 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

  • लश्कर आतंकियों ने छिपाकर रखे थे हथियार
  • चीनी पिस्तौल के साथ यूबीजीएल व भारी संख्या में कारतूस बरामद
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों की ओर से छिपाए गए हथियारों के जखीरे को बरामद करने में कामयाबी मिली। बैग में छिपाकर रखे गए हथियारों के साथ ही संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 53 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) ने इनपुट के आधार पर जिले के खान साहिब इलाके के शनिपोरा गांव के करीब जंगल क्षेत्र में शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें जंगल में झाड़ियों के बीच एक बैग मिला जिसमें  लश्कर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार थे। 

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए हथियारों में 1 चीनी पिस्तौल (9 एमएम), 1 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), 4 यूबीजीएल राउंड, 4 पिस्तौल की मैगजीन, 3 रेडियो सेट एंटीना, 1 बैटरी (9 वोल्ट), 7.62 एमएम की 3 गोलियां, 9 एमएम की 98 गोलियां और 1 बोनट कवर शामिल हैं। पुलिस ने इस बैग को कब्जे में लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें