फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारामुला-बांदीपोरा और जेएनएलएम श्रीनगर अस्पताल की प्रशंसा, स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

Wed, 11 Aug 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों के कर्मचारियों और प्रबंधन की सराहना की। कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की सर्वोत्तम सेवाओं को प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग ने निर्धारित संकेतकों के आधार पर वर्ष 2018-19 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के तीन जिला अस्पतालों को शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में स्थान दिया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य संस्थानों की सर्वोच्च सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। जम्मू-कश्मीर से जिला अस्पताल बारामुला, जिला अस्पताल बांदीपोरा और जेएनएलएम श्रीनगर ने शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


सहायता सेवाओं और नैदानिक परीक्षण सेवाओं की उपलब्धता में जिला अस्पताल बारामुला को पहला स्थान मिला है। जिला अस्पतालों की तुलना में इस अस्पताल में सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध थीं। बांदीपोरा अस्पताल को बिस्तर क्षमता में पहला स्थान मिला है। इस अस्पताल में सौ फीसदी बिस्तर की क्षमता उपलब्ध थी। इसके अलावा जेएनएलएम श्रीनगर को सी सेक्शन दर में पहले स्थान पर रखा गया है।

इसमें सामान्य और सहायक प्रसाव व सी सेक्शन सहित एक वर्ष में किए गए प्रसव की संख्या का मूल्यांकन किया गया है। नीति आयोग ने उक्त शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिला अस्पतालों को सर्वोत्तम सेवाओं का दस्तावेजकरण करने को कहा है, ताकि इसे देश के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अमल में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- खुलासा: पाकिस्तान में बैठे आतंकी ने रची थी जम्मू में पुलवामा दोहराने की साजिश, बोरी में रखी गई थी आईईडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें