फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में लगी आग, तीन दुकानें जलीं, दो मकान भी चपेट में

Sun, 17 May 2026 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
अखनूर कस्बे में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। फ़ोटो सोर्स: सवांद क्रेडिट:
विज्ञापन
12 घंटे से अधिक समय से जारी राहत कार्य
विज्ञापन

दमकल विभाग की 10 गाड़ियां राहत कार्य में तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। आग लगने के कारण दुकान के पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते धुआं पूरे कस्बे में फैल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6:00 बजे स्थानीय लोगों ने टिके ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं सेनेटरी शोरूम से काला धुआं उठता देखा। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग, पुलिस और दुकान मालिकों को इसकी सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचतीं तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ लगती ओपीकेएल ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान और बाबू राम स्वीट्स तक फैल गई।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां, जल शक्ति विभाग के पानी से भरे टैंकर और पुलिस टीम लगातार राहत कार्य में जुटी रही। दमकल विभाग की लैडर वाली बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। इसकी सहायता से ऊपरी मंजिलों पर पानी डाला गया। हार्डवेयर स्टोर में रखे सामान के कारण आग इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों का अंदर जाना भी मुश्किल हो गया।

आग के चलते दुकानों के पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी से पीछे की दीवारों को तोड़ा गया ताकि दबाव के कारण कोई बड़ा हादसा न हो। आग की लपटें छत तक पहुंच गई और छत फटने से आग बाहर फैल गई।

घटना के दौरान भगवती मेडिकल क्लीनिक सहित आसपास की अन्य दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया। आग बुझाने का अभियान 12 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है। अभी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

अखनूर थाना प्रभारी डॉ. अहमद, एसडीएम अखनूर मुख्तार लोन, एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता, तहसीलदार नरेश कुमार और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विधायक मोहन लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए।

घटना के चलते अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर पूजा सामग्री या शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ओपीकेएल ट्रेडर्स के संस्थापक कृष्ण इस समय देश से बाहर हैं।
विज्ञापन


अखनूर कस्बे में हुई आग लगने की घटनाएं
छह नवंबर 2025 को राजा बाजार स्थित रीमा टेक्सटाइल्स में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं 21 मार्च 2024 को पक्का ढंगा बाजार में एक दुकान में आग लगने की घटना ने व्यापारियों को झकझोर दिया था। इससे पहले 30 सितंबर 2023 को गंडारवां स्थित एक फर्नीचर शोरूम में लगी आग में शोरूम मालिक की मौत हो गई थी। वहीं 30 जुलाई 2022 को टिके ट्रेडर्स की पुरानी हार्डवेयर दुकान, जो पक्का ढंगा में स्थित थी, आग की चपेट में आ गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद व्यापारियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

अखनूर कस्बे में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। फ़ोटो सोर्स: सवांद क्रेडिट:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें