फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर से बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना किया श्रद्धालुओं का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सावन के पवित्र सोमवार को अखनूर के प्राचीन कामेश्वर मंदिर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर कामेश्वर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। विधायक मोहन लाल, महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा की तरफ से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को बूढ़ा अमरनाथ धाम की ओर रवाना कर किया गया।
विज्ञापन


यात्रा में जम्मू से 19 गाड़ियों में कुल 832 श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं अखनूर से 4 गाड़ियां और यात्रा में शामिल हुईं। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवकों ने डुमी से मंदिर तक बाइक रैली निकाल कर यात्रा का स्वागत किया। भारत विकास परिषद द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें