फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवा का अखनूर अस्पताल में आकस्मिक दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवा जम्मू डॉ. अब्दुल हमीद जरगर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखनूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. जरगर ने चिकित्सा स्टाफ को और अधिक समर्पण भाव से मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सेवा का भाव सबसे अहम है।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अखनूर डॉ. मोहम्मद सलीम ने डायरेक्टर के समक्ष कुछ आवश्यक मांगें भी रखीं। उन्होंने एसडीएच अखनूर में जनरेटर सेट की आवश्यकता जताई। साथ ही ज्यौड़ियां अस्पताल को नव निर्मित भवन में स्थानांतरित करने के लिए शीघ्र फंड एवं फर्नीचर जारी करने की मांग भी की।
विज्ञापन


डॉ. जरगर ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी आवश्यक संसाधन होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें