अखनूर। अखनूर पुलिस ने रविवार को नियमित नाका चेकिंग के दौरान अवैध खैर की लकड़ी की बड़ी खेप जब्त की। यह कार्रवाई अखनूर थाना क्षेत्र के खुघा इलाके में की गई। पुलिस ने चौकी चोरा की ओर से आ रहे टाटा मोबाइल वाहन (जेके02सीआर-5342) को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने की बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर रोका तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 25 क्विंटल खैर की लकड़़ी बरामद की। इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जब्त वाहन और लकड़ी की खेप को वन विभाग को सौंप दिया गया।