फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जवानों ने लिया संकल्प, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर मुख्यालय तक गूंजा योग का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय सुंदरबनी में शनिवार को योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपमहानिरीक्षक ने की। इसमें मुख्यालय के समस्त अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। योग सत्र में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान जैसे अभ्यास किए गए, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों ने एक स्वर में योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। सुंदरबनी के अंतर्गत आने वाली बीएसएफ इकाइयों अखनूर, गढ़खाल, कानाचक, परगवाल, नौशेरा आदि में भी स्थानीय स्तर पर योग दिवस मनाया गया। सीमावर्ती चौकियों पर जवानों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर योग किया और ‘योग से एकता और स्वास्थ्य’ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें