फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
अखनूर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विधायक अखनूर मोहन लाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा अखनूर कुलदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा कामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, राधा चौक से होती हुई निर्दोष चौक पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगों की छटा से वातावरण गूंज उठा।

अखनूर में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक मोहन लाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और संकल्प का प्रतीक है। इसने देश की सीमाओं की सुरक्षा में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें