फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में कांग्रेस नेताओं ने राहत शिविरों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार भगत ने अन्य नेताओं के साथ मिश्रीवाला साहिब बंदगी आश्रम और जीडीसी मिश्रीवाला शरणार्थी कैंपों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जब तक ये परिवार सुरक्षित रूप से अपने घरों को लौट नहीं जाते, तब तक उन्हें भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सहायता, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं।

अशोक कुमार भगत ने सरकार से मांग की कि सीमा पार से हो रही गोलीबारी के कारण जिन परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े, उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी भलाई और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें