फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैन्यकर्मी हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेनाकर्मी बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को लुधियाना जिला ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। इससे हड़कंप मच गया है। सिपाही बिक्रमजीत सिंह श्रीनगर से हेरोइन पंजाब में बेचने के लिए लाया था।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में जुट गई है कि इससे पहले कितनी बार सिपाही बिक्रमजीत सिंह श्रीनगर से हेरोइन की तस्करी कर चुका है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह की हेरोइन समेत गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह पुलिस पार्टी के साथ मुख्य बाजार जोधां में शकी लोगों की चेकिंग कर रहे थे। बिक्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेना का सिपाही है और 10 मई को छुट्टी पर अपने घर आया था। तलाशी के दौरान बिक्रमजीत की पेंट की दाईं जेब से एक लिफाफा बरामद हुआ, उसमें 255 ग्राम हेरोइन थी। उसे गिरफ्तार करके कार भी जब्त कर ली गई। बिक्रमजीत सिंह का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच के लिए साइबर क्राइम टीम और अन्य तकनीकी माहिरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें