फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोबाइल ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव तचौडया में टाटा मोबाइल वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने टाटा मोबाइल को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक संजीव कुमार अखनूर अस्पताल में एंबुलेंस चालक तैनात था। हादसे के समय वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह मैरा मेंदरिया क्षेत्र के गांव तचौडया में हुआ। बाइक सवार संजीव कुमार बाइक पर ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आए टाटा मोबाइल वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घायल संजीव कुमार को लोग उप जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। संजीव कुमार की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें