फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: मातम में बदली नए साल की खुशियां, भद्रवाह के गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन शव

Fri, 03 Jan 2025 01:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भद्रवाह के गेस्ट हाउस में तीन संदिग्ध मौतों के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, और शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

विज्ञापन
भद्रवाह संदिग्ध मौतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भद्रवाह के गेस्ट हाउस में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले तीन लोगों के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। एडीशनल एसपी विनोद शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाएगी। तीन सदस्यीय इस टीम में एएसपी के अलावा एसडीपीओ भद्रवाह वसीम हमदानी और एसएसओ भद्रवाह संदीप परिहार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। वीरवार को तीनों लोगों के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया। मालूम हो कि 31 दिसंबर को तीन लोग नववर्ष मनाने के लिए कार से भद्रवाह पहुंचे थे। राॅयल इन लॉज में ठहरे इन लोगों ने जब पहली जनवरी को दिनभर परिजनों का फोन नहीं उठाया तो परिजनों के आग्रह पर पहुंची पुलिस ने लॉज से तीनों के शव बरामद किए थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन भद्रवाह में 194 बीएनएस के तहत जांच कार्यवाही शुरू की गई है।
विज्ञापन


तीसरा व्यक्ति भी जम्मू के पुरखू का रहने वालालॉज में मिले तीन शवों की शिनाख्त आशुतोष राणा निवासी भेला, जिला डोडा (वर्तमान में पुरखू जम्मू)

मुकेश सिंह निवासी दोमाना, जम्मू और सनी चौधरी निवासी नौशेरा (वर्तमान में पुरखू, जम्मू) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें