फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: 13 लाख किसान परिवारों के लिए रोजगार और उद्यमों का नया रास्ता, एएडीपी योजना से बढ़ीं उम्मीदें

Sat, 07 Dec 2024 12:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में 13 लाख किसान परिवारों के लिए एएडीपी योजना के तहत कृषि, बागवानी और पशुपालन में 29 परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार और विकास के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि और संबद्ध क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो इसके आधे कार्यबल को रोजगार दे रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 13 लाख किसान परिवार हैं। इनमें एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर और सीमांत वर्गों से जुड़ी हुई है। हाॅलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एएडीपी) के कार्यान्वयन में कृषि, बागवानी और पशुपालन के लिए 29 व्यापक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में जलवायु प्रतिरोधी और सतत कृषि को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में दूध, सब्जियों, मांस, बासमती, अखरोट, चेरी और ट्राउट आदि के लिए समूह विकसित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से तीन लाख नौकरियां और 19000 अतिरिक्त उद्यम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार जम्मू-कश्मीर में 2000 किसान खिदमत घर का एक नेटवर्क स्थापित कर रही है, जो सामुदायिक स्तर पर सभी कृषि सेवाओं के लिए एकल खिड़की प्रणाली प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें