कब कितने ईपीएफ खाते खुले साल कितने
2020 3 लाख 60 हजार 2021 3 लाख 79 हजार
2022 4 लाख 28 हजार 2023 4 लाख 94 हजार
2024-25 6 लाख 8 हजार
सुरक्षित हुआ भविष्यईपीएफ कटने से काम करने वाले लोग कर्मचारी श्रेणी में आए। ठेकेदारों और कंपनियों ने उनका वेतन निर्धारित किया। जितना कर्मचारी का अंशदान रहा, उतना ही कंपनियों ने भी दिया। इससे नौकरी या काम छोड़ने पर उसका भुगतान कर्मचारी को हुआ। पहले ईपीएफ नहीं कटने से ठेकेदार सीधे भुगतान करते थे। इसका विवरण नहीं होता था।
ईपीएफ खातों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2018 में तीन लाख के आसपास खाते थे। सात साल में इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। कर्मचारियों का भविष्य उज्ज्वल हुआ है।- रिजवान उद्दीन, आयुक्त, ईपीएफ विभाग