नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नजीर अहमद बदाना अपने समर्थकों सहित वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल व पार्टी के अन्य नेताओं ने बदाना व उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया।
महासचिव संगठन अशोक कौल ने श्रीनगर में भाजपा जिला अध्यक्षों, निकाय, पंचायती, जिला प्रभारियों, कश्मीर के उत्तर, दक्षिण प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता भाजपा पर विश्वास कर रही हैं। ऐसे में भाजपा जन आकांक्षाओं पर खरा उतरे इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। उन्होंने कहा निकाय और पंचायत चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। इस अवसर पर महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार और सोफी यूसुफ भी मौजूद रहे।