फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नायब तहसीलदार ने अखरोट का पेड़ काटने की अनुमति देने के लिए मांगे 30 हजार, रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Fri, 18 Feb 2022 10:48 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बारामुला

सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारामुला जिले की कुंजर तहसील में एक शिकायत के आधार पर  कार्रवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को  बारामुला जिले की कुंजर तहसील में नायब तहसीलदार हबीबुल्लाह मीर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने उसके घर की तलाशी भी ली जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने अखरोट का पुराना पेड़ काटने के लिए तीस हजार रुपये की घूस मांगी थी। मामले की जांच जारी है। एसीबी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने नायब तहसीलदार हबीबुल्ला के खिलाफ एजेंसी के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अखरोट का एक पेड़ काटने की अनुमति देने के लिए 30000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार पेड़ काफी पुराना था, कभी भी गिर सकता था। जिससे न सिर्फ उसका घर क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी बल्कि परिवार के किसी सदस्य को भी नुकसान पहुंच सकता था। 
विज्ञापन


बीस हजार में तय हुआ था मामला
शिकायतकर्ता ने पेड़ काटने की अनुमति के लिए अधिकारियों से संपर्क किया। संबंधित नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर अनुमति देने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 20000 रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता ने नायब तहसीलदार के बैंक खाते में 10000 रुपये जमा भी कर दिए। इसके बाद वीरवार को पांच हजार नकद ले रहा था तभी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें