फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संजय शर्मा की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा, एकत्र की लकड़ियां

Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।
विज्ञापन
आतंकी घटना में मारे गए संजय शर्मा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की।

विज्ञापन


उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की। उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है।

स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी। यह सुनकर हम तुरंत घर की तरफ दौड़े और संजय के परिवार वालों को संभाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में संजय शर्मा के परिवार से सभी के मधुर रिश्ते हैं। वहीं, संजय के रिश्तेदारों ने कहा कि गांव के मुसलमान हमेशा मुश्किल और जरूरत के समय उनकी मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें