फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव: तीसरे चरण में 411 मैदान में, 69 प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

Wed, 03 Oct 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए नाम वापसी के साथ ही 411 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस चरण के लिए 69 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। तीसरे चरण में सांबा जिले के सांबा, रामगढ़, विजयपुर व बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा बांदीपोरा के हाजिन, बारामुला के सोपोर व उड़ी, श्रीनगर नगर निगम के वार्ड 6-15 व 38-53, पुलवामा जिले के त्राल व अवंतीपोरा, अनंतनाग जिले के मट्टन, पहलगाम, अशमुकाम, सीर हमदान के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होना है।
विज्ञापन


सांबा जिले में 242 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। हाजिन, सोपोर, त्राल, सीर हमदान, पहलगाम, अवंतीपोरा व अशमुकाम में नाम वापसी के साथ ही चुनाव नहीं होंगे। यहां सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हाजिन में 10, सोपोर में आठ, त्राल में चार, अशमुकाम में आठ, सीर हमदान में एक, अवंतीपोरा में एक व पहलगाम में सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इसके साथ ही श्रीनगर नगर निगम के लिए छह, अवंतीपोरा में एक, मट्टन में चार उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए। सभी चार चरणों के चुनाव के लिए 1145 वार्ड में 3372 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इनमें से 3293 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन

पहले तीन चरणों में 2798 प्रत्याशी लड़ रहे

निकाय चुनाव में पहले तीन चरणों में 2798 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 1293, दूसरे में 1094 व तीसरे चरण में 411 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। चौथे चरण में 132 वार्डों के लिए 249 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। पांच अक्तूबर को नाम वापसी के साथ मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें