फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए बनेंगे चेंज, फीडिंग और रेस्ट रूम

Wed, 03 Oct 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राज्यपाल प्रशासन ने राज्य में सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं की प्राइवेसी के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया करने के आदेश दिए हैं। इनमें फीडिंग रूम, चेंज रूम तथा रेस्ट रूम शामिल हैं। इसे जल्द ही शुरू करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. फारूक अहमद लोन की तरफ से जारी सर्कुलर में सभी विभागों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नगर पालिकाओं, विकास कार्यक्रमों, लोक निर्माण विभाग, उद्यान, पार्क एवं बागवानी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासनों एवं अन्य संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की प्राइवेसी के लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी।

सरकारी एजेंसियों और कार्यकारी एजेंसियों को भी इस निर्देश का पालन करना होगा। 
विज्ञापन

महिलाओं के अधिकार, हितों को सुरक्षित करना उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के संविधान की धारा-22 के तहत महिलाओं के अधिकार, नवजात और उनकी मां के हितों को सुरक्षित करना है। सर्कुलर में कहा गया है कि महिलाओं को इस संवैधानिक गारंटी को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार समाज में लिंग उत्तरदायी सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए कृतसंकल्प है। महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व के बारे में भी जागरूकता लाना उद्देश्यों में शुमार है। इस विषय में कोर्ट के निर्देश का सभी संबंधितों की तरफ से सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें