दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के वट्टू में आतंकियों ने मंगलवार की रात एक स्कूल में आग लगा दी। रात में अचानक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से लोगों ने आग की लपटें निकलते देखा। इस पर गांववालों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों के जवानों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि दहशत पैदा करने के लिए आतंकियों ने स्कूल को आग लगाई है।