फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती को झटका, पीडीपी छोड़ आजाद के हुए चचेरे भाई सरवर

Sun, 12 Nov 2023 10:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सरवर मुफ्ती ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का दामन थाम लिया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में डीपीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में हुए समारोह में पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सरवर मुफ्ती ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का दामन थाम लिया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में डीपीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में हुए समारोह में पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन


इससे पहले आजाद सहित अन्य नेताओं के साथ मुफ्ती मुहम्मद सईद की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पादशाही बाग पहुंचे। वहां कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा था, जिस कारण उन्हें बाहर ही फातिहा पढ़नी पढ़ी।

इस बीच डीपीएपी नेता मोहम्मद अमीन भट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कब्रिस्तान का गेट रवींद्र रैना के लिए खुला था, लेकिन आजाद के लिए बंद कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने कहा कि पीडीपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती साहब मेरे अच्छे साथी रहे और में उन के मकबरे पर फातिहा पढ़ने के लिए आया था, लेकिन अफसोस से गेट पर ताला लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी कमरे के अंदर एक और बाहर दूसरी बात करती है। भाजपा के लिए कब्रिस्तान पर कोई ताला नहीं लगता, लेकिन मेरे लिए द्वार बंद कर दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें