फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे परिवार समेत मां वैष्णो दरबार पहुंचे, श्राइन बोर्ड ने की चुनरी भेंट

Thu, 08 Jun 2023 10:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी भेंट कर सीएम एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया। शिंदे परिवार सहित विशेष हेलिकॉप्टर में जम्मू से सीधे भवन मार्ग के पंछी हेलिपैड पर करीब 3 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
वैष्णो दरबार पहुंचे महाराष्ट के सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने वीरवार को परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी भेंट कर एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया। शिंदे परिवार सहित विशेष हेलिकॉप्टर में जम्मू से सीधे भवन मार्ग के पंछी हेलिपैड पर करीब 3 बजे पहुंचे।

विज्ञापन


जहां उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ नवनीत सिंह, एसीईओ अजय सलान के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। यहां से वह बैटरी कार में सीधे मां वैष्णो देवी भवन में 3:45 पर पहुंचे। कुछ देर आराम कर शाम को मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका।

इस मौके पर श्राइन बोर्ड ने पवित्र चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। शाम करीब 5.30 बजे वह मां वैष्णो देवी के भवन से हेलिपैड पहुंचे और फिर विशेष हेलिकॉप्टर से जम्मू के लिए रवाना हो गए।

मां वैष्णो देवी के बाद आस्था का बड़ा केंद्र होगा तिरुपति बालाजी मंदिर

जम्मू संभाग अब धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के धनी जम्मू में श्री रघुनाथ मंदिर और माता बावे वाली मंदिर के बाद तिरुपति बालाजी का मंदिर आस्था और अध्यात्म का नए केंद्र बनेगा।

विज्ञापन


जम्मू में तिरुपति बाला जी का मंदिर न सिर्फ शहरवासियों, बल्कि देश भर से माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ के दर्शन करने वाले वाले भक्तों के लिए बड़ा केंद्र होगा। मंदिर के निर्माण से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब जम्मू भी रुकेंगे।

दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों को जम्मू में अपनेपन का एहसास होगा। वहीं उत्तर भारत के भक्तों को जम्मू में दक्षिण भारत की धार्मिक संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल के भक्तों को जम्मू में तिरुपति बाला जी के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

जम्मू संभाग के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी, पुंछ में बुड्ढा अमरनाथ, किश्तवाड़ में मचैल माता, सरथल माता का मंदिर जैसे बड़े और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं, जहां हर साल हजारों लोग दर्शन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें