फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बैसाखी पर तवी में गूंजेगी महाआरती, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे शुभागमन

Sat, 12 Apr 2025 05:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बैसाखी पर जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में पहली बार भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 11 पंडित सामूहिक आरती करेंगे।
विज्ञापन
तवी रिवर फ्रंट स्थित आरती स्थल तैयार - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां होंगी खत्म। तवी नदी की महाआरती का सपना बैसाखी पर पूरा होगा। इस आयोजन के साक्षी बनेंगे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद और उनके साथ पूरा शहर। आयोजन 13 अप्रैल को शाम छह बजे होगा। इसमें कुल 11 पंडित आरती एक साथ आरती करेंगे। वहीं, तवी रिवर फ्रंट में आरती स्थल को तैयार कर लिया गया है। विशेष आरती के लिए तैयारियां दो दिनों के अंदर पूरी की जाएंगी। यह आयोजन मंदिरों के शहर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने में सहायक होगा।

विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने कहा कि रघुनाथ मंदिर के बाद अब तवी में आरती होगी। आरती छह से सात बजे तक होगी। इस दौरान तवी फ्रंट का नजारा खास होगा। इस दौरान दंगल का आयोजन भी होगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक्स पर इस जानकारी को साझा किया।

स्मार्ट सिटी जम्मू और नगर निगम बीते तीन माह से यहां पर आरती के लिए बंदोबस्त करने में जुटा है।महाआरती के दौरान धूप, अगरबत्ती की सुगंध से फ्रंट महकेगा। पहले रघुनाथ मंदिर में आरती का आयोजन हुआ था। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी तवी आरती शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब तवी घाट तैयार हो गया है और आरती का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें