फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिलाई शपथ, जस्टिस अरुण पल्ली बने हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

Wed, 16 Apr 2025 05:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जस्टिस अरुण पल्ली को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : उपराज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ जम्मू स्थित कन्वेंशन सेंटर में एक समारोह में दिलाई। जस्टिस अरुण पल्ली की नियुक्ति 9 अप्रैल को पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ताशी रबस्तान के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई थी। तब से जस्टिस संजीव कुमार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक कार्य देख रहे थे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में न्यायपालिका, प्रशासन और सुरक्षाबलों से कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति हुई है। जस्टिस अरुण पल्ली ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में लंबे समय तक न्याय क्षेत्र में सेवा की है। उनकी नियुक्ति से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की न्याय व्यवस्था को और अधिक गति और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: J&K: जस्टिस अरुण पल्ली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के बने नए मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें