केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि कश्मीर वादी में यह सारा बदलाव अनुच्छेद 370 हटने के चलते हुआ है। दरअसल अब लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हैं। पिछले साल के मुकाबले पर्यटकों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है।
जनवरी से 31 मार्च 2021 के इन तीन महीनों में 92,875 पर्यटकों ने श्रीनगर समेत आसपास के इलाकों की सैर की है। इसमें से 354 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। जबकि 2020 में जनवरी से दिसंबर तक 41267 पर्यटक पहुंचे थे। इसमें से 3897 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों का आगमन, विदेशी फूलों से सजा मां का दरबार