उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हास्य कलाकार के निधन पर शोक जताया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वह आज जिंदगी की जंग हार गए।
अपनी कॉमेडी से सभी के चेहरों पर हंसी लाने वाले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। इससे देशभर में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं एवं कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हास्य कलाकार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'अपने बेबाक अंदाज और सही टाइमिंग से कॉमेडी के क्षेत्र को एक नया अर्थ देने वाले राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से एक खालीपन आया है, जिसे भरना मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'
बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे, और उनका जन्म भी यहीं 25 दिसंबर 1983 को हुआ था। यहां से निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी गजब की कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया।