फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की 62 साल पुरानी विधान परिषद खत्म, 31 अक्तूबर को अमल में आएगा केंद्र शासित प्रदेश

Fri, 18 Oct 2019 04:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन एक्ट की धारा 57 के तहत विधान परिषद को सरकार ने समाप्त कर दिया है। परिषद के 116 कर्मचारियों को 22 अक्तूबर से सामान्य प्रशासनिक विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


31 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित होने से पहले राज्य सरकार ने 62 साल पुरानी विधान परिषद को खत्म कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से बुधवार देर रात को आदेश जारी कर दिया गया था। 

आदेश के तहत विधान परिषद के लिए खरीदे गए वाहनों को स्टेट मोटर गैरेज के निदेशक को ट्रांसफर किया जाएगा। इसी तरह से विधान परिषद के सचिव परिषद के भवन और फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक उपकरणों को एस्टेट विभाग के निदेशक को सौंप देंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा परिषद के सचिव को काउंसिल सचिवालय के सभी रिकॉर्ड को कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग को ट्रांसफर करने के लिए भी कहा गया है। उल्लेखनीय हैं कि 36 सदस्यों की क्षमता वाली विधान परिषद में 22 सदस्य थे। इनमें भाजपा के दस, पीडीपी के आठ, नेकां के तीन और कांग्रेस का एक सदस्य शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें