फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः हिमस्खलन में दबे व्यक्ति का शव 47 दिन बाद मिला

Thu, 02 Apr 2020 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के नीचे दबे शख्स का शव करीब 47 दिन बाद बरामद हुआ। ये शख्स 15 फरवरी को गुरेज के चक नाला इलाके में हिमस्खलन में दब गया था। जिसकी तलाश में 26 फरवरी तक लगातार अभियान चला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरेज के तुलेल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद लोन का शव आज यानी कि गुरुवार सुबह मरकूट गांव के करीब किशन गंगा नाले से बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इसका पता चलते ही पुलिस और मेडिकल टीमों को मौके पर भेज दिया गया।
 
15 फरवरी को गुरेज के चक नाला इलाके में आए हिमस्खलन में तीन लोग दब गए थे। दो को बचा लिया गया था लेकिन एक लापता था। प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जो कई दिन चलने के बाद 26 फरवरी को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें