फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामग्री बरामद 

Thu, 20 Jan 2022 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

घाटी में इन दिनों सुरक्षाबल लगातार चेकिंग अभियान चला रहा हैं। इसमें बड़े पैमाने पर उन्हें सफलता मिल रही है। इसी अभियान के तहत बडगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।  
विज्ञापन
FILE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस को जिले के चाडूरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 181 बटालियन के जवानों के साथ पुलिस ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने  चाडूरा के गमंदर गांव से आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त मेमंदर (शोपियां) के जहांगीर अहमद नाइकू के तौर पर हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 16 कारतूस के अलावा गोला बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन पहले बना था आतंकी

सेना के अनुसार जहांगीर 31 दिसंबर 2021 को आतंकवाद में शामिल हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलवामा में सेब के बाग में मिला आतंकी ठिकाना

पुलवामा में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के बंदरपोरा कोयल इलाके में सुरक्षाबलों ने सेब के बगीचे में बनाया गया आतंकी ठिकाना खोज निकाला। हालांकि यह पूरी तरह से खाली था। इसे जमीन के  नीचे बनाया गया था।  सुरक्षाबलों ने उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद छिपने के लिए करते थे। 

अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने की फायरिंग

अनंतनाग में आतंकियों ने बुधवार को खन्नाबल (पहलगाम) के नजदीक एफएम गली में सीआरपीएफ के एक बंकर को निशाना बनाया। साथ ही सुरक्षाबलों की गाड़ी पर भी गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें