जम्मू के कटरा में वैष्णों देवी माता के मंदिर तक जाने वाले रास्ते में भारी भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से माता के मंदिर तक जाने वाले नए रास्ते को अभी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही अब वहां प्रशासन द्वारा मलबे को हटवाया जा रहा है। भूस्खलन की यह घटना तड़के हिमकोटी के पास हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
वहीं माता के दरबार को जाने के लिए पुराना रास्ते लेकर लोग माता के दरबार तक पहुंच रहे हैं। नया रास्ता छह घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब सभी यात्रियों को माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पुराने रास्ते से होकर जाना होगा।