उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुलवामा में विकासात्मक परिद्दश्य की समीक्षा की। इसी के साथ उन्होंने लोक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर समय पर उनके द्वारा बताई गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने पुलवामा में 40.86 करोड़ रुपये की 20 विकासात्मक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया और 13.47 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं की आधार शिला रखी।