फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023 : बसों के लिए बाबा के भक्त नहीं होंगे परेशान, जेकेआरटीसी तीन सौ बसों के बेडे के साथ तैयार

Tue, 16 May 2023 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्री लंबी चलने के चलते जेकेआरटीसी इस बार 300 से 350 बसों का पूल बनाएगा। इसमें 250 से 300 बसों का परिचालन किया जाएगा। शेष बसों को अचानक किन्हीं बस के खराब होने पर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। पहली बार यात्रा 62 दिनों की होगी। ऐसे में देशभर से बड़ी संख्या में यात्रियों के आने का अनुमान है। उन्हें सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा देने के लिए जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) एसी और नॉन एसी बसें चलाएगा।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्री लंबी चलने के चलते जेकेआरटीसी इस बार 300 से 350 बसों का पूल बनाएगा। इसमें 250 से 300 बसों का परिचालन किया जाएगा। शेष बसों को अचानक किन्हीं बस के खराब होने पर उपयोग में लाया जाएगा।जेकेआरटीसी एसी, सेमी डीलक्स बसों का परिचालन जम्मू से बालटाल, जम्मू से पहलगाम, श्रीनगर से बालटाल, एयरपोर्ट से पहलगाम और बालटाल रूट पर परिचालन करता है।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए जेकेआरटीसी बसों का किराया तय कर रहा है। पिछले वर्ष जम्मू से बालटाल के लिए एसी बस का किराया 1250 रुपये था, जबकि जम्मू से पहलगाम के लिए एसी बस का किराया 840 रुपये तक रखा गया था।

जत्थे के साथ होंगी एक से दो अतिरिक्त बसें

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों काे असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा रूट पर हर मुख्य स्टेशन पर अतिरिक्त बसें रखी जाएंगी। रामबन में सबसे ज्यादा समस्या रहती है। ऐसे में रामबन में अतिरिक्त बसें होंगी, ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों  को असुविधा न हो। इसके साथ ही यात्रियों के जत्थे के साथ-साथ एक से दो अतिरिक्त बसें होगी।

जल्द तय होगा बसों का किराया

अमरनाथ यात्रा को लेकर हमने तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस बार यात्रा लंबी चलेगी। ऐसे में बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बस किराया और बसों की संख्या जल्द तय की जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए कठिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें रखी जाएंगी। - राकेश संग्राल, प्रबंध निदेशक, जेकेआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें