फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वर्ण विहार में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दोमाना। वार्ड 64 के स्वर्ण विहार इलाके में सोमवार शाम बलेनो कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आर्यन शिवम (24) पुत्र लेख राज निवासी भद्रवाह के रूप में हुई। वह वर्तमान में बन तालाब में रहता था।
विज्ञापन


हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बाइक सवार गली से निकल कर सड़क की ओर जा रहा था, जबकि कार चालक जेडीए पार्क से जा रहा था। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। लोगों ने घायल को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें