फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू में बरसे बादल, तापमान में आई गिरावट, आज कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 31 Mar 2023 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 3 अप्रैल तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में शुक्रवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बादलों के बरसने से तापमान में गिरावट आई है। अभी भी बादल छाए हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर पर यातायात जारी है। हालांकि मुगल और एसएसजी रोड बंद है। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जम्मू समेत संभाग के अन्य कई जिलों में दिन में तपिश का अहसास हुआ। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 3 अप्रैल तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में वीरवार की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव खुलकर मेहरबान होंगे, लेकिन सुबह सात बजे कुछ देर के लिए हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ।

शाम तक मौसम के साफ रहने से अधिकतम तापमान तीस डिग्री के करीब पहुंच गया है और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 19.8, बटोत में 18.3, कटड़ा में 25.6 और भद्रवाह में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी श्रीनगर में दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.9 और गुलमर्ग में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में ठंडक कायम है और यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें